महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में एक युवती के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर स्थानीय संगठनों में भारी आक्रोश है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में एक युवती के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर स्थानीय संगठनों में भारी आक्रोश है। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में जिलाधिकारी (डीएम) गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात की और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की गई है।
सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि इस शर्मनाक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के लोगों में गहरा रोष है। उन्होंने मांग की है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए प्रशासन द्वारा तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही पीड़ित युवती और उसके परिवार को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए और उन्हें उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। संगठन ने प्रशासन से यह भी अपील की है कि इस मामले में जो भी अन्य लोग दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ भी सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित हो।
जिले में सुरक्षा अभियान चलाने की पैरवी
पदाधिकारियों ने जिले भर में महिलाओं और स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक विशेष चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे मौजूद
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के साथ मुख्य रूप से सचिन पांडे, आदर्श सनातनी, सत्यदेव उर्फ सत्य, सूरज तिवारी, अविनाश प्रजापति, शुभम मिश्रा, कृष्ण मोहन मद्धेशिया, विजय सैनी, अतुल त्रिपाठी, अरुण सनातनी, अंकुर चौधरी, चंद्र प्रताप सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













