बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आज से विधिवत शुरू हो गई है। जिले में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्रों पर अगले तीन दिनों तक यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में होगी, जिसमें कुल 16,332 अभ्यर्थी शामिल होंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आज से विधिवत शुरू हो गई है। जिले में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्रों पर अगले तीन दिनों तक यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में होगी, जिसमें कुल 16,332 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रतिदिन होने वाली पहली पाली में 8,160 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर भीड़ और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी परीक्षा कक्षों को CCTV कैमरों की निगरानी में रखा गया है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 800 पुलिसकर्मी और अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जिला प्रशासन भी परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड में है। DM, SSP और SP देहात लगातार सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट भी केंद्रों पर मौजूद रहकर परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं।
प्रशासन का दावा है कि पूरी परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













