लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के दुधवा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत दुधवा रेलवे स्टेशन परिसर में पेट्रोलिंग के दौरान एक भालू दिखाई देने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के दुधवा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत दुधवा रेलवे स्टेशन परिसर में पेट्रोलिंग के दौरान एक भालू दिखाई देने से हड़कंप मच गया। वन्यजीवों की रिहाइश के करीब इस तरह की सक्रियता को विशेषज्ञ एक स्वस्थ वन क्षेत्र और समृद्ध जैव विविधता का बेहद सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। भालू को स्टेशन परिसर में देख वहां मौजूद रेल कर्मचारियों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सुरक्षित दूरी से लोगों ने बनाया वीडियो
रेलवे स्टेशन के निकट भालू को देखकर कर्मचारियों, पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय दिया और सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए उसका अवलोकन किया। भालू बिना किसी को नुकसान पहुंचाए कुछ देर तक परिसर के आसपास चहलकदमी करता रहा और फिर आराम से घने जंगल की ओर लौट गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या मानव-वन्यजीव टकराव सामने नहीं आया।
डिप्टी डायरेक्टर की अपील: वन्यजीवों को न करें परेशान
दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संरक्षित वन क्षेत्र में वन्यजीवों की इस तरह बेखौफ आवाजाही यह साबित करती है कि यहां का प्राकृतिक वातावरण उनके अनुकूल और पूरी तरह सुरक्षित है। यह दुधवा की समृद्ध वन्य संपदा का परिचायक है।
डिप्टी डायरेक्टर ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि जब भी कोई वन्यजीव आबादी या स्टेशन के करीब दिखाई दे, तो उसके पास जाने या उसे डराने-परेशान करने का प्रयास बिल्कुल न करें। उन्होंने हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है ताकि वन्यजीव और मानव दोनों सुरक्षित रहें।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













