खीरी
पलिया कलां खीरी पलिया का मुख्य नगर पालिका रोड इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई गिट्टियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पलिया कलां खीरी पलिया का मुख्य नगर पालिका रोड इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई गिट्टियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधूरी सड़क को जल्द से जल्द पूरी तरह बनवाने की मांग की है।
मानकविहीन और अधूरा निर्माण, मरीज बेहाल
स्थानीय निवासियों का कहना है कि शेर सिंह चौराहा से नगर पालिका गेट तक सड़क का निर्माण तो कराया गया था, लेकिन वह भी बेहद मानकविहीन है। इससे आगे का पूरा मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। चूंकि यह महत्वपूर्ण सड़क सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ती है, इसलिए रोज आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और एम्बुलेंस को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क के कारण गंभीर मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस हिचकोले खाने को मजबूर है, जिससे मरीजों की जान पर बन आती है।
अधूरे कार्य से बढ़ी नाराजगी
ओमप्रकाश गुप्ता, रोहित, श्रीकांत, गोविन्द माधव, विकास तिवारी, संजय नाग, कर्नल नाग, प्रशांत कुमार, अमित पाण्डेय और मनीष कुमार सहित तमाम नगरवासियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन को इस सड़क का निर्माण मौनी बाबा तिराहा तक कराना चाहिए था। आधे-अधूरे निर्माण ने समस्या को सुलझाने के बजाय और बढ़ा दिया है। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए लोगों में डर है कि जलभराव के बाद यह सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो जाएगी।
चेयरमैन का आश्वासन
सड़क की बदहाली और जनता की मांग को लेकर जब नगर पालिका चेयरमैन लक्ष्मी देवी गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इस समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका रोड के 340 मीटर हिस्से का निर्माण कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है और बहुत जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा करके सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













