अकबरपुर / कानपुर देहात
कानपुर जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों के ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक दामाद ने अपनी जीवनसंगिनी (पत्नी) को छोड़ते हुए अपनी ही सगी सास के साथ प्रेम विवाह रचा लिया है। इस अनोखे और मर्यादाओं को तार-तार करने वाले विवाह की गूंज पूरे कानपुर मंडल में आग की तरह फैल गई है और हर तरफ इसी बात की चर्चा हो रही है।
कानपुर नगर की कोर्ट में गुपचुप तरीके से किया विवाह; फेसबुक-इंस्टाग्राम पर शादी का ऐलान कर घर से लापता हुआ अनोखा जोड़ा
कानपुर नगर कोर्ट में गुपचुप तरीके से की विधिक शादी
जानकारी के अनुसार, अकबरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दामाद और उसकी सास के बीच काफी समय से कथित रूप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सामाजिक बंदिशों और विरोध के डर से दोनों ने एक खौफनाक कदम उठाया। दोनों चुपके से घर से निकले और पड़ोसी जनपद कानपुर नगर स्थित कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने विधिक रूप से एक-दूसरे के साथ विवाह रचा लिया।
तस्वीरें वायरल हुईं तो परिजनों के उड़े होश, सदमे में आई पीड़ित पत्नी
इस मामले में हद तो तब हो गई जब कोर्ट मैरिज करने के बाद इस अनोखे जोड़े ने समाज या लोकलाज के डर से अपने नए रिश्ते को छुपाने का प्रयास नहीं किया। बल्कि दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी शादी की तस्वीरें और कानूनी दस्तावेज साझा कर खुलेआम इसका ऐलान कर दिया।
जैसे ही सोशल मीडिया पर दामाद और सास की शादी की पोस्ट वायरल हुई, वैसे ही पीड़ित पत्नी, ससुराल पक्ष और अन्य परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। एक साथ दोहरे धोखे पति और मां द्वारा का शिकार हुई पीड़ित पत्नी और उसके परिवार के अन्य सदस्य इस समय गहरे मानसिक सदमे में हैं।
शादी की पोस्ट डालकर नवविवाहित जोड़ा हुआ फरार; कौतूहल का विषय बना मामला
स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर शादी की सार्वजनिक घोषणा करने के तुरंत बाद से ही यह नवविवाहित जोड़ा सास और दामाद लोक-विरोध और परिजनों के गुस्से से बचने के लिए घर से कहीं फरार हो गया है। फिलहाल दोनों की सही लोकेशन किसी को नहीं पता है। ग्रामीण और स्थानीय लोग इस अनोखे मामले को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/ogYZxoWL8Z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026













