बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के बरौली मंडल की मासिक बैठक आज मंडल महामंत्री ऋषिपाल सिंह राघव के आवास, खनौदा में आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बरौली मंडल की मासिक बैठक आज मंडल महामंत्री ऋषिपाल सिंह राघव के आवास, खनौदा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह सूर्यवंशी ने की।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने 21 जून 2026 को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गांव-गांव में योग शिविर लगाने और आमजन को योग के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और सामूहिक श्रवण के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री ऋषिपाल सिंह राघव, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह माहुर, हरीश लोधी, मंडल उपाध्यक्ष मुनेश शर्मा, अमित शर्मा एडवोकेट एकांत गिरी मण्डल महा मंत्री तथा समस्त मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जhttps://t.co/1Y49HgPVzM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026














