बुलंदशहर
बुलंदशहर थाना ककोड क्षेत्र के अंतर्गत सुनपेड़ा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई।

बुलंदशहर थाना ककोड क्षेत्र के अंतर्गत सुनपेड़ा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुर थाने के ग्राम नगला हसनपुर निवासी राजू ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
राजू ने बताया कि 5 तारीख की सुबह करीब 5:00 बजे उनके पिता राजवीर (पुत्र चंदी सिंह) पैदल-पैदल चचूरा नहर के रास्ते अजायबपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान सुनपेड़ा पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ककोड पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तुरंत वैर अस्पताल भिजवाया। वहां हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सरजेश यादव ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बलिया: दोकटी पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अवैध असलहा बरामदhttps://t.co/EX80LVOwbx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026















