तुलसीपुर
बलरामपुर जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण को लेकर शासन की मंशा के अनुरूप बलरामपुर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण को लेकर शासन की मंशा के अनुरूप बलरामपुर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है। शनिवार को तहसील तुलसीपुर सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के विशेष दिशा-निर्देश पर आयोजित इस शिविर में मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मातहतों को चेतावनी दी कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्रासर: कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण; समाधान दिवस में दिव्यांग को मिली हियरिंग मशीन, युवा उद्यमी को सौंपा ₹5 लाख का चेक
जमीनी विवादों पर प्रशासन सख्त, मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई की हिदायत
तुलसीपुर समाधान दिवस में हमेशा की तरह राजस्व, पुलिस और विकास विभाग से जुड़े मामलों की भरमार रही। मुख्य विकास अधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को संजीदगी से सुना और कई गंभीर प्रकरणों का मौके पर ही दोनों पक्षों की मौजूदगी में निस्तारण कराया।
भूमि विवाद और पैमाइश से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने विशेष सख्ती दिखाई। उन्होंने निर्देशित किया कि
संयुक्त टीम की मुस्तैदी: जमीन से जुड़े हर विवादित मामले में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम अनिवार्य रूप से मौके पर जाकर मुआयना करे।
पारदर्शी समाधान: बिना किसी दबाव के निष्पक्ष एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि विवाद को शुरुआत में ही खत्म कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ रखा जा सके।
जनकल्याणकारी योजनाओं का मिला लाभ; स्वरोजगार के लिए मिला ₹5 लाख का चेक
समाधान दिवस केवल शिकायतों के निवारण तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी मौके पर ही पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया गया, जिससे पीड़ितों के चेहरे खिल उठे, निःशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण योजना के तहत एक श्रवण दिव्यांग (सुनने में असमर्थ) लाभार्थी को मौके पर ही हियरिंग मशीन प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में लाभार्थी संतोष कुमार साहू को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 5 लाख रुपये का चेक सप्रेम सौंपा गया।
लंबित मामलों के लिए समय सीमा निर्धारित
सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने समाधान दिवस पटल पर शेष रह गए मामलों को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को कड़ा अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि हर एक शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर होना चाहिए। कागजी खानापूर्ति कर आख्या लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी तुलसीपुर राकेश जयंत सहित राजस्व, विकास, समाज कल्याण और पुलिस विभाग के तमाम तहसील व जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
बलिया: दोकटी पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अवैध असलहा बरामदhttps://t.co/EX80LVOwbx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026














