पहासू
बुलंदशहर जनपद के पहासू-खुर्जा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पहासू-खुर्जा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सवारियों से खचाखच भरे एक टैम्पू और सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार के बीच सीधी व जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो सगी बहनों सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को पहासू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां एक महिला की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर (जिला अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया है। वारदात के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके पर गाड़ियां छोड़कर भागने में सफल रहे।
टक्कर लगते ही टैम्पू में मची चीख-पुकार; घायलों में एक महिला की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर
रफ्तार का कहर: खुर्जा की ओर जा रहे टैम्पू में ईको कार ने मारी सीधी टक्कर
जानकारी के अनुसार बताते चले की यह सड़क हादसा शनिवार दोपहर पहासू-खुर्जा मार्ग पर उस वक्त हुआ, जब एक थ्री-व्हीलर टैम्पू पहासू कस्बे से सवारियां लेकर खुर्जा की ओर जा रहा था। टैम्पू अभी रास्ते में ही था कि विपरीत दिशा से बेहद तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित ईको कार ने सामने से उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैम्पू का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठी सवारियां एक-दूसरे के ऊपर जा गिरीं।
घायलों की हुई पहचान, रायपुर की रहने वाली हैं दोनों बहनें
हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। पहासू सीएचसी में भर्ती कराए गए घायलों की शिनाख्त रूप में हुई है
उषा (निवासी: ग्राम रायपुर) — हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर टिंकल (निवासी: ग्राम रायपुर, उषा की सगी बहन) रूप सिंह
सीएचसी पहासू के डॉक्टरों ने बताया कि सभी चारों घायलों को आपातकालीन वार्ड में लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से उषा को सिर और अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल बुलंदशहर (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य तीनों घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज सीएचसी में ही किया जा रहा है।
दोनों गाड़ियों के चालक फरार, पुलिस को लिखित तहरीर का इंतजार
सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के बाद क्षेत्रीय जनता के गुस्से और कानूनी कार्रवाई के डर से ईको कार और टैम्पू, दोनों के ही चालक अपने-अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी अमित कुमार का आधिकारिक बयान
पहासू-खुर्जा मार्ग पर हुए सड़क हादसे की सूचना पुलिस टीम को मिल गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया और वाहनों को किनारे लगवाया। फिलहाल अभी तक पीड़ित पक्ष या उनके परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। जैसे ही पीड़ितों की तरफ से तहरीर प्राप्त होती है, तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बलिया: दोकटी पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अवैध असलहा बरामदhttps://t.co/EX80LVOwbx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026














