बुलंदशहर: ASP ने औरंगाबाद में पैदल मार्च कर लिया सुरक्षा का जायजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर के कस्बे औरंगाबाद मै जनपद में शांति-व्यवस्था मजबूत करने के लिए ASP नगर अभिषेक प्रताप अजय ने शनिवार देर शाम औरंगाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर के कस्बे औरंगाबाद मै जनपद में शांति-व्यवस्था मजबूत करने के लिए ASP नगर अभिषेक प्रताप अजय ने शनिवार देर शाम औरंगाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।

मार्च के दौरान उन्होंने प्रमुख बाजार, चौराहों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर आमजन से बातचीत की। लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की और सुरक्षा को लेकर संतोष जताया।

थाना प्रभारीऔरंगाबाद को गश्त तेज करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता से शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने को कहा।

मार्च के बाद ASP ने थाना पहुंचकर नव-नियुक्त आरक्षियों से ड्यूटी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई को लेकर गोष्ठी की। उन्होंने आरक्षियों को कानून के प्रावधान और जनता से जुड़ाव के तौर-तरीके समझाए।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि अपराधमुक्त और सुरक्षित बुलंदशहर के लिए ऐसे भ्रमण अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार जारी रहेंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.