सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शनिवार को डुमरियागंज तहसील परिसर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शनिवार को डुमरियागंज तहसील परिसर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 50 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से सर्वाधिक 35 राजस्व विभाग की थीं। इसके अलावा पुलिस की आठ, विकास की दो और अन्य विभागों की पांच शिकायतें शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने छह राजस्व मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
समीक्षा के दौरान पिछले मामलों में ढिलाई मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और जिला स्तरीय टीम गठित कर स्थलीय जांच के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी नहीं, बल्कि धरातल पर पारदर्शी होना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शेष मामलों को तीन दिन के भीतर निपटाने का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने भी पुलिसकर्मियों को जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ नीला एम, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जिले के समस्त आला अधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डीएम ने किया वृक्षारोपण, जिले में 6.16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्यhttps://t.co/UUcecIDiGx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













