महराजगंज
महराजगंज जनपद के बागापार कस्बे में आधार सुधार केंद्र खोलने की मांग अब पूरी होने की दिशा में तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बागापार कस्बे में आधार सुधार केंद्र खोलने की मांग अब पूरी होने की दिशा में तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। आधार सुधार केंद्र की स्थापना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के क्रम में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार सकारात्मक संकेत दिए हैं। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आधार सुधार केंद्र की स्थापना संबंधी प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई चल रही है और शीघ्र ही बागापार कस्बे में केंद्र संचालित किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
बागापार में आधार सुधार केंद्र खुलने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर एवं बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए लोगों को दूर-दराज के केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है। केंद्र की स्थापना के बाद बागापार, बेलवाकाजी, विजयपुर, जगपुर उर्फ सलामतगढ़, केवलापुर खुर्द, बड़हरा राजा, बरगदवा राजा, परासखांड़, बरवा राजा, रामपुर बुजुर्ग, कटहरा, मंगरहिया बेलभरिया, नाथनगर, कम्हरिया कला, सोनरा, सिसवनिया और बैजनाथपुर समेत सैकड़ों गांवों के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही आधार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से आधार सुधार केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। केंद्र खुलने से आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं भी आसान होंगी।
जनहित की इस महत्वपूर्ण मांग को प्रशासनिक स्तर पर मिली गति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही बागापार को आधार सुधार केंद्र की बहुप्रतीक्षित सौगात मिल जाएगी।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डीएम ने किया वृक्षारोपण, जिले में 6.16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्यhttps://t.co/UUcecIDiGx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













