सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियाँव विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर खुनियाँव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियाँव विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर खुनियाँव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश द्विवेदी रहे। उनके नेतृत्व में सैकड़ों पौधे रोपित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सतीश द्विवेदी ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। परिसर में नीम, पीपल, बरगद, शीशम, अर्जुन, अमरूद और आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने अपनी माताओं के सम्मान में एक-एक पौधा रोपित कर उसकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान देशवासियों को प्रकृति और मातृत्व के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन को प्राणवायु प्रदान करते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक आवश्यकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। डॉ. द्विवेदी ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
#उत्तर_प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री #योगी_आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां 💐💐💐@myogioffice @myogiadityanath pic.twitter.com/pCI9WPVLFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2026













