बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ माय भारत बुलंदशहर द्वारा विश्व साइकिल दिवस के पावन अवसर पर स्याना स्थित ग्लोबिन कंप्यूटर सेंटर में एक भव्य साइकिल रैली और संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ माय भारत बुलंदशहर द्वारा विश्व साइकिल दिवस के पावन अवसर पर स्याना स्थित ग्लोबिन कंप्यूटर सेंटर में एक भव्य साइकिल रैली और संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण की रक्षा करने तथा सतत विकास के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि युवा कल्याण अधिकारी श्री कुलदीप चौहान एवं कृषि विभाग के श्री कृष्ण पाल सिंह ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। ‘माय भारत’ के उपनिदेशक श्री आकर्ष दीक्षित के कुशल निर्देशन तथा मुकेश कुमार के सफल संचालन में यह रैली ग्लोबिन कंप्यूटर सेंटर स्याना से शुरू होकर बुगरासी चौराहे सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली में जिले के विभिन्न युवा क्लबों, स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने “साइकिल चलाओ – प्रदूषण घटाओ” और “स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण” जैसे गगनभेदी नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया।
रैली के समापन के बाद आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित विशेषज्ञों, चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने साइकिल चलाने के बहुआयामी लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि साइकिलिंग न केवल शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि यह प्रदूषण नियंत्रण और ऊर्जा की बचत के लिए भी बेहद जरूरी है। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि साइकिल सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि देश को उन्नति की ओर ले जाने का एक मजबूत माध्यम है। ‘माय भारत’ टीम ने युवाओं से अपील की कि वे साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी” के संकल्प को पूरा करें।
इस गौरवमयी अवसर पर लोकेश कुमार, बृजेश कुमार, सुरेशचंद, पुनीत कुमार, नितिन, विपिन, लव कुश, शिवम, राजीव, डॉ. योगेंद्र, संजीव (नेताजी) और राहुल सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग और युवा मौजूद रहे।
#कन्नौज से बड़ी खबर: सौरिख ब्लॉक के खंड #शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक सस्पेंड pic.twitter.com/AefToaBnx5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 3, 2026






















