स्याना पुलिस की दरियादिली: 2 साल का गुमशुदा बच्चा परिजनों को सौंपा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना स्याना पुलिस ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए 2 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को तलाश कर सकुशल उसके परिजनों के हवाले किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना स्याना पुलिस ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए 2 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को तलाश कर सकुशल उसके परिजनों के हवाले किया।

दिनांक 03.06.2026 को कस्बा स्याना स्थित बुगरासी अड्डे के पास एक 2 वर्षीय मासूम रोता हुआ मिला। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई की। अथक प्रयासों के बाद बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उन्हें बच्चे को सौंप दिया गया।

बच्चे को वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे। उन्होंने और स्थानीय लोगों ने थाना स्याना पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

पुलिस टीम में शामिल रहे: प्रभारी निरीक्षक रामनारायण, उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार, म0है0का0 मंजू, म0का0 प्रिया व म0का0 रेनू।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.