जौनपुर: मड़ियाहूं तहसील के लेखपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव

जौनपुर

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील के अंतर्गत बरसठी सर्किल में तैनात लेखपाल दारा सिंह चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील के अंतर्गत बरसठी सर्किल में तैनात लेखपाल दारा सिंह चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की सुबह उनका शव जलालपुर रोड स्थित मौर्य कटरा में उनके किराये के कमरे से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूल रूप से वाराणसी के निवासी दारा सिंह चौहान मड़ियाहूं तहसील में कार्यरत थे। वह बरसठी सर्किल के मझगवां, बारीगांव और भवरास सहित कई अन्य गांवों का राजस्व कार्य देख रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को अपने हल्का क्षेत्र से काम निपटाकर लौटने के बाद उन्होंने अपने साथी कर्मियों से तबीयत खराब होने की शिकायत की थी, जिसके बाद वे अपने कमरे में आराम करने चले गए थे।

बुधवार सुबह काफी देर तक जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उनके सहयोगियों को चिंता हुई। आवाज देने और कुंडी खटखटाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तहसील कर्मियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर बिस्तर पर दारा सिंह चौहान मृत अवस्था में मिले। लेखपाल की अचानक हुई इस मौत से तहसील परिसर में शोक और हड़कंप का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक लेखपाल के परिजन वाराणसी से मड़ियाहूं पहुंच गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.