बलिया
बलिया जनपद के 115 किलोमीटर वितरण नेटवर्क और 1000 केएल ओवरहेड टैंक की योजना को मिली मंजूरीअमृत 2.0 के तहत जल शोधन परियोजना को गति, डीएम ने दिए तत्काल आदेश पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम जमुआ में अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना से संबंधित भूमि हस्तांतरण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बलिया के लिए जिलापूर्ति योजना की कार्ययोजना ट्रांच-1 में स्वीकृत की गई है। योजना के अंतर्गत 35 एमएलडी क्षमता का एक जल शोधन संयंत्र (WTP), 53 एमएलडी क्षमता का एक इंटेक वेल, लगभग 1000 केएल क्षमता का एक ओवरहेड टैंक, लगभग 115 किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली तथा करीब 21 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन का निर्माण प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होने पर नगर पालिका क्षेत्र के लगभग 20,603 घरों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने जल शोधन संयंत्र, इंटेक वेल एवं शिरोपरी जलाशय निर्माण के लिए भूमि से संबंधित प्रस्तावों पर तत्काल आदेश जारी करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता को परियोजना के प्राक्कलन एवं डिजाइन तैयार करने की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से शुरू किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), तहसीलदार सदर, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिकारी, राजस्व विभाग की टीम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#कन्नौज से बड़ी खबर: सौरिख ब्लॉक के खंड #शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक सस्पेंड pic.twitter.com/AefToaBnx5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 3, 2026






















