सहारनपुर में पुलिस का एक्शन: जनकपुरी पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों को दबोचा, भेजा जेल

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद में अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जनकपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद में अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जनकपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायिक प्रक्रिया से बचने का प्रयास कर रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाह, कांस्टेबल अजय कुमार और सचिन कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वासु पुत्र राजेश (निवासी शांति नगर, जनकपुरी) और प्रियांशु पुत्र संजय कुमार (निवासी बेरीबाग, जनकपुरी) के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी मुकदमा अपराध संख्या 86/25 और वाद संख्या 174/26 के तहत बीएनएस की धारा 191(2), 110, 115(2), 333, 352 व 324 के मामले में वांछित थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए फरार अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24