सहारनपुर में सोना-चांदी छोड़ गैस सिलेंडर चुराने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, स्कूल से उड़ाया था सामान

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के तीन गैस सिलेंडर, एक मोटरसाइकिल, नकदी और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं।

मामला ग्राम उनाली स्थित प्राथमिक विद्यालय का है, जहां बीते 11-12 मई की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल से तीन इंडेन गैस सिलेंडर, एक इन्वर्टर और दो बैटरियां चोरी कर ली थीं। स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गंगोह रोड स्थित उनाली पशु पैठ के पास एक खंडहर से जुनैद, सादिक और दिलशाद को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की गई बैटरियां और इन्वर्टर बेच दिए थे, जिसके 7500 रुपये नकद पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और मांग के कारण चोर अब इन्हें आसान निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.