विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के प्रदीप चोधरी सदर विधायक बुलंदशहर ने सरकार_आपके_द्वार अभियान के तहत विधानसभा बुलंदशहर के विधायक प्रदीप कुमार चौधरी बुधवार को बहलीमपुरा, ऐमनपुर, हसनपुर, गढ़िया, अच्छेजा घाट, भटवारा और उटरावली गांवों से आए क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर :प्रदीप चोधरी सदर विधायक बुलंदशहर ने सरकार_आपके_द्वार अभियान के तहत विधानसभा बुलंदशहर के विधायक प्रदीप कुमार चौधरी बुधवार को बहलीमपुरा, ऐमनपुर, हसनपुर, गढ़िया, अच्छेजा घाट, भटवारा और उटरावली गांवों से आए क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी और जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.