महराजगंज: परतावल के कुर्मीटोला में रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष; 12 नामजद समेत 13 पर बलवे का केस दर्ज

परतावल

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल अंतर्गत वार्ड नंबर 06, कुर्मीटोला में रास्ते में ईंट रखने के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल अंतर्गत वार्ड नंबर 06, कुर्मीटोला में रास्ते में ईंट रखने के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। यहाँ दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, गाली-गलौज और जान-माल की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 नामजद और एक अज्ञात समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ बलवा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ईंट रखने को लेकर गोलबंद हुए विपक्षी, किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुर्मीटोला निवासी राजेंद्र पुत्र पारस ने श्यामदेउरवा थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि रास्ते में ईंट रखने जैसी छोटी सी बात को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग अचानक लाठी-डंडों के साथ गोलबंद हो गए।

आरोप है कि विपक्षियों ने पीड़ित और उसके परिवार को घेर लिया, उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए श्यामदेउरवा पुलिस ने बिना वक्त गंवाए त्वरित एक्शन लिया। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 156/2026 के तहत नई कानून व्यवस्था यानी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है:

धारा 191(2): दंगा/बलवा करने के संबंध में।

धारा 115(2): स्वेच्छा से किसी को चोट या ठेस पहुंचाने के लिए।

धारा 351(3): आपराधिक धमकी (जान से मारने की धमकी) देने पर।

धारा 352: शांति भंग करने और जानबूझकर अपमानित करने के संबंध में।

जांच में जुटी पुलिस, उपनिरीक्षक को सौंपी गई विवेचना

रास्ते के विवाद में मारपीट की सूचना पर पीड़ित राजेंद्र की तहरीर के आधार पर 12 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष और बारीकी से जांच के लिए विवेचना उपनिरीक्षक अभिजीत कुमार को सुपुर्द की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।”

इस घटना के बाद से कुर्मीटोला वार्ड में दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस क्षेत्र पर पैनी नजर रख रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली बातों पर इस तरह का हिंसक टकराव कानून व्यवस्था को चुनौती देता है, जिस पर पुलिस का यह कड़ा रुख सराहनीय है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.