बुलंदशहर: ₹10,000 के इनामी गैंगस्टर समीर को खुर्जा देहात पुलिस ने दबोचा, कई मुकदमे दर्ज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद का अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।बुलंदशहर जनपद का अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद का अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खुर्जा देहात पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित और ₹10,000 के इनामी शातिर अभियुक्त समीर को धरपा मोड़ से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त समीर थाना खुर्जा देहात पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 112/26, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर पुत्र जलालुद्दीन, निवासी ग्राम अहलादपुर नीवरी, थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद थाना खुर्जा देहात पर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त समीर शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ बुलंदशहर जनपद के विभिन्न थानों में कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें BNS की धारा 112, 303(2), 317(2), 317(5) और गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम

इस कार्रवाई को थाना खुर्जा देहात के थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 विशाल शर्मा, उ0नि0 संजीव कुमार, है0का0 नितिन तोमर और रि0का0 अमोल चौधरी की टीम ने अंजाम दिया।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.