बलिया
बलिया जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय इतिहास की कुशल, न्यायप्रिय और लोककल्याणकारी शासिका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय इतिहास की कुशल, न्यायप्रिय और लोककल्याणकारी शासिका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर एक आदर्श शासक और कुशल राजनीतिक प्रशासक थीं। उन्होंने देश में बिना किसी आंतरिक टकराव या सामाजिक भेदभाव के भारतीय संस्कृति और उसके गौरव के पुनरुत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। वह स्वयं को शासक नहीं बल्कि ईश्वर की सेविका मानती थीं और अपने राजकोष का अधिकतम सदुपयोग जनहित व धार्मिक कार्यों में करती थीं। उनके शासनकाल में व्यापार, उद्योग, कपड़ा उत्पादन और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई। साथ ही, उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए भी ठोस कदम उठाए। निष्पक्ष न्याय और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही उनकी लोकप्रियता का मुख्य आधार था।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सत्य प्रकाश ‘मुन्ना’ उपाध्याय, टी.एन. मिश्रा, अनुपमा सिंह, जैनेन्द्र पांडेय, रूपेश चौबे, अबुल फैज़, बिजेंद्र पाण्डेय मुखिया, मणीनाथ तिवारी, अनुभव तिवारी गोलू, अरुण श्रीवास्तव, विनोद सिंह, अमरनाथ रौनियार, यश मिश्रा बंटी, राहुल चौबे, बलवंत चौहान और सोनू चौबे सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026























