बुलंदशहर
बुलंदशहर तहसील सिकंद्राबाद स्थित दीक्षित पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निःशुल्क दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर तहसील सिकंद्राबाद स्थित दीक्षित पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निःशुल्क दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दिव्यांगजन भाई-बहनों को सहायक उपकरण वितरित कर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर 21 मोटर ट्राईसाइकिल, 30 कान की मशीनें, 8 कमोड सीट, 25 कमर बेल्ट, 50 घुटना बेल्ट सहित अन्य आवश्यक उपकरण निःशुल्क बांटे गए। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के सिद्धांतों को समर्पित रहे हैं। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष तनवीर चौहान, सोनू शर्मा, दिग्विजय, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय भरना सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर-ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026












