11 साल पुराने प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत से बवाल

बुलंदशहर

ककोड़/कसना बुलंदशहर के कमलपुर निवासी सोनिका भाटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


ककोड़/कसना बुलंदशहर के कमलपुर निवासी सोनिका भाटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों के अनुसार, सोनिका ने 11 वर्ष पहले चिरसी निवासी सुभाष शर्मा से प्रेम विवाह किया था, लेकिन पिछले तीन सालों से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

तीन बच्चों की मां सोनिका परिवार चलाने के लिए नौकरी करती थी, जो उसके पति और ससुराल वालों को पसंद नहीं था। मृतका के भाई देव भाटी का आरोप है कि 21 मई 2026 को सोनिका को जहर देकर मार दिया गया। इस मामले में थाना कसना में पति सुभाष शर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि अन्य आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.