बुलंदशहर
बुलंदशहर, 29 मई 2026 – जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में 29 मई को थाना प्रभारी रितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम स्याना रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने 2 संदिग्ध युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रोका। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अब्दुल्ला पुत्र फहीमुल्ला निवासी मौ. बागवाला और आसिक पुत्र आबिद निवासी मौ. नेकजन वार्ड, कस्बा खानपुर बताया।
कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर स्याना रोड स्थित शमशान घाट की झाड़ियों से छिपाकर रखी गई 2 और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद बाइकों में यामाहा FZ-5 नंबर DL-14SP-7124, बजाज पल्सर नंबर DL-3SFF-2154 और यामाहा MT-15 नंबर UP-14FK-7604 शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि यामाहा FZ-5 गाजियाबाद के थाना कोतवाली नगर से 26 फरवरी 2026 को और बजाज पल्सर विजयनगर थाना क्षेत्र से 8 अप्रैल 2026 को चोरी की गई थी। यामाहा MT-15 खोडा थाना क्षेत्र से चोरी करना दोनों ने स्वीकार किया है। इन बाइकों के संबंध में गाजियाबाद कमिश्नरेट के संबंधित थानों में मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
आपराधिक इतिहास भी खंगाला
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर हैं और आसपास के जिलों में बाइक चोरी कर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाते हैं। दोनों के खिलाफ गाजियाबाद के कोतवाली नगर और विजयनगर थानों में धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले से मुकदमे दर्ज हैं। खानपुर में इस गिरफ्तारी के संबंध में मु0अ0सं-127/26 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रितेश कुमार के साथ व0उ0नि0 दल सिंह, उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मनीष, प्रशान्त और सनी की टीम शामिल रही। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/asztCxsxnf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2026













