महराजगंज
महराजगंज जनपद में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली है। सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा जमा रहा, जिसके बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे जिले को सराबोर कर दिया। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और मौसम खुशनुमा हो गया है।
डीजल की किल्लत के बीच किसानों के लिए ‘अमृत’ बनी बारिश
इस पहली मानसूनी फुहार का सबसे अधिक और सीधा फायदा अन्नदाताओं को मिलने की उम्मीद है। जिले में इन दिनों खरीफ फसलों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धान की नर्सरी बेहन डालने, खेतों की जुताई और अन्य तैयारियों में जुटे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है।
किसानों ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की किल्लत व मारामारी चल रही थी, जिसके कारण खेतों की सिंचाई और जुताई समय से करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में कुदरत की इस मेहरबानी ने किसानों की चिंता को काफी हद तक कम कर दिया है। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी समय-समय पर ऐसी ही बारिश होती रही, तो धान की बेहन समय से तैयार हो जाएगी और रोपाई का काम बिना किसी बाधा के शुरू हो सकेगा।
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/asztCxsxnf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2026













