उत्तर भारत में 28 मई से गर्मी से राहत, तीन दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

बुलंदशहर

उत्तर भारत में झुलसाती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से भीषण गर्मी का असर कम होगा और कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


उत्तर भारत में झुलसाती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से भीषण गर्मी का असर कम होगा और कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान तक अगले तीन दिन आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

विभाग ने बताया कि 28 मई से उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी बनी है। 29 मई से 5 जून तक देश के 80 से 90 प्रतिशत हिस्से में प्री-मानसून बारिश होने की उम्मीद है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज आंधी और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि तापमान में गिरावट के बावजूद नुकसान की आशंका बनी रहेगी।

कुल मिलाकर 28 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और गर्मी से राहत के साथ बारिश का दौर शुरू होगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.