शिकारपुर में पीस कमेटी की बैठक: खुले में कुर्बानी, सड़क पर नमाज और वेस्टेज डालने पर रोक

बुलंदशहर

बुलंदशहर :शिकारपुर आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से शिकारपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर :शिकारपुर आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से शिकारपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत लोगों के साथ कानून-व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

कोतवाली निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बैठक में स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और न ही इसका वीडियो बनाया जाएगा। उन्होंने खुले में कुर्बानी करने और कुर्बानी के वेस्टेज को खुले में डालने पर सख्त मना किया। निर्देश दिए गए कि कुर्बानी का वेस्टेज केवल नगरपालिका की गाड़ी में ही डाला जाए। साफ-सफाई, चूना, पानी आदि की व्यवस्था नगरपालिका परिषद द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, एसएसआई रुद्रप्रताप सिंह, सिटी इंचार्ज दिलीप कुमार, मुफ्ती मोहम्मद आरिफ, मौलाना अकील, मोहम्मद आमिर, शफाहत हुसैन, आस मोहम्मद, गाजी मजाहिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.