महराजगंज में 120 लीटर अवैध डीजल के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और गैलन जब्त

महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद की ठूठीबारी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गड़ौरा पिकेट पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध डीजल बरामद किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद की ठूठीबारी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गड़ौरा पिकेट पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध डीजल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसकी बाइक और डीजल को अपने कब्जे में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार (26 मई 2026) को थाना ठूठीबारी क्षेत्र के अंतर्गत गठित पुलिस टीम गड़ौरा पिकेट पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार वहां से गुजरा, जिसे रोककर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास रखे दो प्लास्टिक के बड़े गैलनों से कुल 120 लीटर अवैध डीजल बरामद हुआ।

परसामलिक क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी

पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्त की पहचान 24 वर्षीय प्रेमसागर गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता के रूप में हुई है, जो कि महराजगंज जनपद के ही थाना परसामलिक क्षेत्र के ग्राम अहिरौली मदरा का निवासी बताया गया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल हो रही मोटरसाइकिल संख्या- UP56V8905 को भी सीज कर दिया है।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

इस मामले में ठूठीबारी थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमसागर गुप्ता के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या (मु0अ0सं0) 75/2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कामयाबी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक  दिनेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार गौड़ और कांस्टेबल दिलीप यादव मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.