प्रशासक बनने की सूचना पर ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर, सीएम योगी के निर्णय का स्वागत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय से जिले भर के प्रधानों में भारी उत्साह है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय से जिले भर के प्रधानों में भारी उत्साह है। पंचायती राज विभाग के इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद जनपद के सभी 1136 ग्राम प्रधानों के चेहरे खिल उठे हैं। प्रधानों का मानना है कि इस ऐतिहासिक निर्णय से गांवों के विकास कार्य बिल्कुल बाधित नहीं होंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन निरंतर जारी रहेगा।

गौरतलब है कि आगामी ग्राम पंचायत चुनाव अब विधानसभा चुनाव के बाद प्रस्तावित हैं, जिसके कारण पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति अनिवार्य हो गई थी। प्रधान संगठन लंबे समय से मांग कर रहा था कि गांवों के समुचित विकास के लिए उन्हें ही यह जिम्मेदारी सौंपी जाए। प्रधानों का कहना है कि पूर्व में जब सहायक विकास अधिकारियों को प्रशासक का दायित्व मिलता था, तो एक अधिकारी के पास कई पंचायतें होने के कारण कागजी कार्रवाई और जमीनी विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित होते थे।

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह निर्णय ग्रामीण जनहित में बेहद महत्वपूर्ण है। ग्राम प्रधान अपने गांव की जमीनी जरूरतों को अधिकारियों से बेहतर समझता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानों पर विश्वास जताकर एक सराहनीय कदम उठाया है और हमें कार्य करने के लिए एक वर्ष का अतिरिक्त समय मिला है।”

वहीं, शोहरतगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम ने कहा कि पहली बार सरकार ने ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब प्रधान पहले से अधिक जिम्मेदारी के साथ गांवों में निर्माण कार्य, साफ-सफाई और अन्य योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएंगे, जिसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय पर जिला अध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम ने सभी सम्मानित प्रधानों की तरफ से मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.