बिजनौर
बिजनौर जनपद के नगीना देहात में आगामी पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को संपूर्ण क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, आपसी सौहार्द और प्रशासनिक गाइडलाइंस के तहत संपन्न कराने के लिए नगीना देहात थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के नगीना देहात में आगामी पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को संपूर्ण क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, आपसी सौहार्द और प्रशासनिक गाइडलाइंस के तहत संपन्न कराने के लिए नगीना देहात थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह 11:00 बजे थाना नगीना देहात रायपुर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के तमाम सम्मानित धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों और विभिन्न गांवों के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यह शांति समिति बैठक थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने समस्त क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा की अग्रिम मुबारकबाद दी और त्योहार को पारंपरिक भाईचारे व सावधानी के साथ मनाने की अपील की।
शासन के कड़े रुख से अवगत कराते हुए थाना प्रभारी शैलेंद्र चौहान ने स्पष्ट शब्दों में गाइडलाइंस जारी कीं उन्होंने साफ कहा कि कुर्बानी किसी भी सूरत में खुले स्थानों पर नहीं की जाएगी। इसके लिए जो स्थान पहले से पारंपरिक रूप से निर्धारित हैं वहीं पर नियमत कुर्बानी की जाए। किसी भी नए स्थान पर नई परंपरा की शुरुआत कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों और गंदगी को खुले में या नालियों में न बहाया जाए, बल्कि उन्हें गहरा खड्डा खोदकर मिट्टी के नीचे दबाया जाए। मांस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय उसे पूरी तरह ढक कर ले जाएं।
सोशल मीडिया पर नजर और बाइक स्टंटबाजों पर रहेगा हंटर
डिजिटल सुरक्षा और युवाओं की सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा कि कुर्बानी के समय मोबाइल से कोई भी फोटो या वीडियो शूट न करें और न ही उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें।
इसके साथ ही उन्होंने त्योहारों के मौके पर हुड़दंग मचाने वाले युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा, अक्सर देखा जाता है कि त्योहार के उत्साह में युवक सड़कों पर हाई स्पीड बाइक चलाते हैं और खतरनाक स्टंट करते हैं, जिससे हर साल कई दर्दनाक हादसे होते हैं। इस बार स्टंटबाजों और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है।
शरारती तत्वों पर रखे पैनी नजर, धर्मगुरुओं ने रखीं अपनी समस्याएं
बैठक के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों और डिजिटल वॉलिंटियर्स से अपील की कि त्योहारों के मौके पर कुछ शरारती तत्व आपसी सौहार्द बिगाड़ने और अफवाह फैलाने की कोशिश करते हैं। ऐसे संदिग्ध लोगों से पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी छोटी-मोटी बात या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ऐसे उपद्रवियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।
बैठक का सफल संचालन और मुख्य उपस्थित लोग
इस महत्वपूर्ण बैठक में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह, द्वारिकेश बूंद की चौकी इंचार्ज मनोज कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर बादशाह खान, सब इंस्पेक्टर नितेन्दर सिंह, हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल सलीम जावेद और सुभाष सहित भारी संख्या में पुलिस स्टाफ तैनात रहा।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र से आए गणमान्य भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिला महामंत्री गुरुपेश, विधायक प्रतिनिधि दीपक चौधरी, कुंवर प्रशांत सिंह, कुंवर गिरिराज सिंह उर्फ (बिट्टू), पत्रकार सूर्यवंशी दिलेराम, कुंवर देशraj सिंह, भाजपा नेता हेमराज चौहान, हिमांशु चौहान, पत्रकार राहुल पंडित, नूर हसन, रविंद्र कुमार, भाजपा रायपुर मंडल अध्यक्ष सहदेव, मोहम्मद रियासत अली, मोहम्मद वसीम, नईम अहमद एडवोकेट, नफीस अहमद, ग्राम प्रधान अशरफ अंसारी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रामावतार शर्मा, बबलू, और गुड्डू सहित सैकड़ों संभ्रांत लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
प्रधान के प्रशासन बनने का आदेश जारी !! pic.twitter.com/PAyDatvl9l
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 25, 2026























