यूपी में भीषण गर्मी का कहर, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश में गर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ भीषण गर्मी ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट ने चिंता की लकीरों को बढ़ा दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए आगरा, बांदा, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी और महोबा समेत कई जिलों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में तेज गर्म हवाएं और झुलसा देने वाली धूप लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है। खास तौर पर दोपहर के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Voice Of News 24 

बुलंदशहर : अपना दल (एस) ज़िला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात,जनपद में संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा 