लोटन: ‘गांव की समस्या गांव में समाधान’ चौपाल में उमड़ा जनसैलाब; लापरवाह अफसरों के खिलाफ शिकायतों की लगी झड़ी

लोटन

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का उनके ही गांव में त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से विकास खंड लोटन की ग्राम पंचायत देवपुर मस्जिदीया में एक विशाल ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का उनके ही गांव में त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से विकास खंड लोटन की ग्राम पंचायत देवपुर मस्जिदीया में एक विशाल ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित इस चौपाल में क्षेत्र की जनता का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने स्थानीय समस्याओं और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगा दिया।

पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ, पेंशन न मिलने पर तुरंत बताएं: डीएम

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें राशन, आवास और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ निष्पक्ष रूप से मिल रहा है या नहीं।

पेंशन योजनाओं पर जोर: जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन मिलने में कोई समस्या आ रही है, तो वे तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दें।

सामाजिक सरोकार: कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए ‘फसल बीमा योजना’ से अनिवार्य रूप से जुड़ने की सलाह दी।

अधिकारियों और विभागों के खिलाफ शिकायतों की बौछार

चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, स्वास्थ्य और आपूर्ति विभाग के खिलाफ खुलकर अपना आक्रोश व्यक्त किया

बिजली विभाग पर नाराजगी: चौपाल में मौजूद भारी भीड़ ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप था कि जेई अक्सर उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाते हैं, जिससे बिजली संकट की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता।स्थानीय नागरिक वसीर मोहम्मद ने खाद्यान्न और आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की।

ग्राम प्रधान गुड्डू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन के अधीक्षक अमित चौधरी की शिकायत करते हुए अधिकारियों को बताया कि वे एक ही स्थान पर पिछले लगभग 10 वर्षों से तैनात हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

जल जीवन मिशन की लापरवाही: ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के नाम पर गांव की तोड़ी गई सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अपील: सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील की। सीडीओ ने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बना रही है, ताकि वे समाज में सशक्त हो सकें।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.