बुलंदशहर: ऊंचागांव के मढ़इयाँ में किसान संघ की बैठक; समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ऊंचागांव भारतीय किसान संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को ऊंचागांव खण्ड के मढ़इयाँ गांव में प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ऊंचागांव भारतीय किसान संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को ऊंचागांव खण्ड के मढ़इयाँ गांव में प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई। खंड अध्यक्ष सत्येंद्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के किसानों ने अपनी गंभीर समस्याओं को उठाया और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

छुट्टा गोवंश और खाद की कालाबाजारी पर फूटा गुस्सा

बैठक के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और किसानों से सीधा संवाद किया। किसानों ने आवारा व छुट्टा गोवंश द्वारा फसलों को किए जा रहे भारी नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा ग्रामीणों ने खेतों तक जाने वाले रास्तों की जर्जर स्थिति, सहकारी समितियों पर खाद की अनुपलब्धता व उसकी कालाबाजारी और नहरों में टेल (अंतिम छोर) तक पानी न पहुँचने जैसी गंभीर समस्याएं भी संगठन के समक्ष रखीं।

जिला उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को फोन पर दी चेतावनी

किसानों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अतिथि व जिला उपाध्यक्ष ठा. शिवकुमार प्रांत प्रचार प्रमुख, मेरठ प्रांत ने तत्काल मौके से ही संबंधित विभागों के आलाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक लहजे में कहा कि छुट्टा पशुओं और खाद की किल्लत से किसान बेहाल हैं, इसलिए समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। मुख्य अतिथि व जनपद प्रभारी तेजभान सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और किसानों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि इन सभी जनसमस्याओं को संकलित कर एक ज्ञापन जिला प्रशासन और संबंधित विभागों (कृषि, सिंचाई व पशुपालन) के उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो भारतीय किसान संघ सड़कों पर उतरकर उग्र धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.