निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के JHV सुगर मिल प्रशासन के ऊपर गंभीर आरोप का बड़ा मामला सामने आया है। टिन शेड लगा रहे निचलौल महास्य वार्ड निवासी मजदूर आकाश चौरसिया की गिरकर दर्दनाक मौत हो गई, परिजनों ने शव को रखकर चक्का जाम किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के निचलौल के महास्य वार्ड स्थित मजदूर आकाश चौरसिया, जो विगत कुछ दिनों से JHV सुगर मिल में टिन सेड लगाने का कार्य कर रहा था,जो बीती रात अचानक टिन सेड लगाने के दौरान लगभग 45 फिट की उंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालत को गंभीर देखते हुए, इसकी सूचना मजदूरों द्वारा मिल प्रशासन को दिया गया। है कि आरोप मिल प्रशासन द्वारा लापरवाही दिखाते हुए, वहाँ पहुँचें घायल व्यक्ति को निचलौल के सरकारी अस्पताल में भेज कर मिल प्रशासन वहाँ से भाग निकला,फिर हॉस्पिटल द्वारा उस घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति के परिजन, उनको जिला अस्पताल लेकर गए, जिन्हें इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। आरोप ये भी है कि मृत व्यक्ति के परिजनों का कोई खोज खबर लेने तक मिल प्रशासन नहीं पहुंचा। आरोपों के मुताबिक, मिल प्रशासन की घोर लापरवाही की वजह से आकाश चौरसिया की मौत के वजस से आक्रोशित परिजनों ने मौके पर पहुँचें, JHV सुगर मिल का घेराव करते हुए चक्का जाम किया।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची और उपजिलाधिकारी को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹5 लाख का आर्थिक सहयोग और JHV सुगर मिल प्रशासन के ऊपर मुक़दमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी की मान-मनौव्वल के बाद, परिजन मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सच सामने आएगा।
Voice Of News 24






















