महराजगंज: निचलौल में जंगल से निकलकर खेत में पहुँचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करमहिया में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जंगल से निकलकर एक तेंदुआ रिहाइशी इलाके के समीप खेत में दिखाई दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करमहिया में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जंगल से निकलकर एक तेंदुआ रिहाइशी इलाके के समीप खेत में दिखाई दिया। दोपहर करीब 2:00 बजे तेंदुए की दस्तक से पूरे गांव और आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

तेंदुए की सूचना मिलते ही निचलौल रेंज के अधिकारी सुनील राव अपनी टीम और वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुँचे। सुरक्षा की दृष्टि से निचलौल थाने की पुलिस टीम भी मुस्तैद रही। तेंदुए को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए, जिन्हें पुलिस और वन विभाग द्वारा सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने (रेस्क्यू) के प्रयासों में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर जंगल में वापस छोड़ने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.