बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के श्री कृष्णा रानी सती ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 12वां लाडले मुकुंद लाल जी का जन्मोत्सव एवं ‘सिंधु कुम्भ मंथन’ महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के श्री कृष्णा रानी सती ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 12वां लाडले मुकुंद लाल जी का जन्मोत्सव एवं ‘सिंधु कुम्भ मंथन’ महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भजन सम्राट कुंज बिहारी दास (वृंदावन) के भजनों ने पूरे परिसर को कृष्णमय कर दिया, जिस पर हजारों श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।
प्रमुख अतिथियों और संतों का रहा सान्निध्य
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार और बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह उपस्थित रहे। धार्मिक जगत की महान विभूतियों, जिनमें श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर महन्त नारायण गिरि, दयालु जी महाराज, मरघट वाले बाबा (दिल्ली) के महन्त वरुण शर्मा और श्री गंगा सभा हरिद्वार के अध्यक्ष नितिन गौतम शामिल रहे, ने अपने आशीर्वचनों से भक्तों को निहाल किया। बरसाना से पधारे गोस्वामी समाज के संतों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम
हजारों की भीड़ को देखते हुए कोतवाली निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा और क्राइम इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। आयोजन मंडल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भव्य व्यवस्था की गई थी।

इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक संजय कुमार शुक्ला, राकेश शुक्ला, नीरज मित्तल और ललित गर्ग सहित संदीप जैन, मनवीर सिंह, गगन शर्मा और प्रभात शर्मा जैसे अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। “राधे-राधे” के जयकारों और भक्तिमय भजनों के साथ इस 12वें जन्मोत्सव ने क्षेत्र में अपनी एक अलग छाप छोड़ी।
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करदह सिवान में बुधवार को प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खनन विभाग की इस छापेमारी में अवैध खनन में लगी मशीनों और वाहनों को जब्त किया गया है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/ZD3K8qabyH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 14, 2026






















