बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय और क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भूड़ चौराहे पर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।
103 वाहनों की हुई जांच
पुलिस और क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने संयुक्त रूप से की गई इस कार्रवाई में कुल 103 वाहनों की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों की जांच की गई, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 चालकों को पकड़ा गया। इन सभी के विरुद्ध ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।
कड़ी कार्रवाई और अपील
गंभीर अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने 05 वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। इसके अलावा, हेलमेट, सीटबेल्ट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों पर भी प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई।
सुरक्षा ही प्राथमिकता
अभियान के दौरान अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा है। सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस का यह सख्त अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
बिरसिंहपुर: बिजली विभाग की तानाशाही से जनता त्रस्त, बूंद-बूंद पानी को तरसा पूरा नगरhttps://t.co/cHnAAnxfHx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 9, 2026






















