मानवता की मिसाल: सिंघानिया विश्वविद्यालय में ‘महा रक्तदान शिविर’ संपन्न, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ किया रक्तदान

नोएडा

सिंघानिया विश्वविद्यालय और रक्त मित्र परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक विशाल महा रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिंघानिया विश्वविद्यालय और रक्त मित्र परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक विशाल महा रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता की सेवा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहाँ भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने अपना बहुमूल्य रक्त दान किया।

कुशल मार्गदर्शन और सफल नेतृत्व

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व सिंघानिया विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. मनोज कुमार (आईएएस सेवानिवृत्त) और प्रो-प्रेसिडेंट  सुनील कुमार सोबती के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। अधिकारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस नेक पहल के लिए रक्त मित्र परिवार ट्रस्ट की सराहना की।

PGI नोएडा का तकनीकी सहयोग

शिविर की सफलता में PGI हॉस्पिटल ब्लड बैंक (नोएडा, सेक्टर-30) की टीम का विशेष सहयोग रहा। विशेषज्ञों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया गया। एकत्रित किए गए रक्त को जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए सुरक्षित रखा गया है।

महिलाओं और युवाओं में दिखा भारी उत्साह

शिविर की खास बात यह रही कि इसमें केवल पुरुषों ने ही नहीं, बल्कि महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘रक्तदान-महादान’ के संकल्प को दोहराते हुए छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने मानवता की सेवा का शानदार उदाहरण पेश किया।

एक यूनिट रक्त, एक नई जिंदगी

वाइस चांसलर डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि रक्तदान करना एक सराहनीय और पुण्य कार्य है। आपका दान किया गया एक यूनिट रक्त किसी मरते हुए व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है। उन्होंने जोर दिया कि जब समाज के सभी वर्ग इस तरह के सामाजिक कार्यों के लिए एक साथ आते हैं, तो बड़ी से बड़ी चुनौती को भी पार किया जा सकता है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.