महराजगंज: ठूठीबारी में दर्दनाक हादसा, कुत्तों से बचकर भाग रहा 5 वर्षीय मासूम कुएं में गिरा, मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना ठूठीबारी अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए भाग रहा एक 5 वर्षीय बालक अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के थाना ठूठीबारी अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए भाग रहा एक 5 वर्षीय बालक अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

खेलते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर खुर्द (पूरब टोला) निवासी वारिस का पांच वर्षीय पुत्र हसन शनिवार शाम करीब सवा छह बजे घर के पास खेल रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक आवारा कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया। कुत्तों से बचने के लिए हसन तेजी से भागा और भीम साहनी के घर के सामने स्थित कुएं में जा गिरा।

साहस और संघर्ष

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पड़ोसी भोला साहनी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तुरंत कुएं में छलांग लगा दी और डूब रहे बालक को बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में उसे निचलौल सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रास्ते में तोड़ा दम, सदमे में पिता

जैसे ही पिता वारिस को बेटे की गंभीर हालत और रेफर होने की सूचना मिली, वे सदमे में आकर बेहोश हो गए। हसन के बड़े भाई अरशद उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मासूम हसन की सांसें थम गईं। उधर, डॉक्टरों ने पिता वारिस का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुएं में डूबने से 5 वर्षीय बालक की मौत हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.