महराजगंज
महराजगंज जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवाकाजी गांव में शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवाकाजी गांव में शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्धा की जान चली गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
हादसे के वक्त बकरी चराने जा रही थीं वृद्धा
मिली जानकारी के अनुसार, बेलवाकाजी निवासी झूरैली (पत्नी रामअचल) शनिवार शाम करीब पांच बजे रोज की तरह गांव के बाहर बकरी चराने के लिए निकली थीं। इसी दौरान सड़क पर आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्धा उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरीं और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गईं।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी और घायल झूरैली को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुँचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। चौकी प्रभारी नागेंद्र मनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर में बड़े हादसे के बाद सहम उठा कलेजा,सदर थाना क्षेत्र में बेलहिया चौराहे पर टूटा पानी के टंकी का सीढ़ी,रील के चक्कर में चढ़े थे युवा, एक युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत, पल-पल की अपडेट के लिए मौके से देखिए संवाददाता ज़फ़र सिद्दीकी की ग्राउंड रिपोर्ट pic.twitter.com/ZkBBKS5dbV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 2, 2026





















