बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक क्षेत्र के किसानों के लिए Voice of News 24 की खबर बड़ी राहत लेकर आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक क्षेत्र के किसानों के लिए Voice of News 24 की खबर बड़ी राहत लेकर आई है। न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के रजवाह नहर में पिछले काफी समय से पानी न आने की समस्या को जब प्रमुखता से उठाया गया, तो प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए नहर में पानी छोड़ दिया।
क्या था मामला?
बीती 1 तारीख को Voice of News 24 ने किसानों की पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रिपोर्ट में दिखाया गया था कि नहर सूखी होने के कारण न केवल सिंचाई प्रभावित हो रही थी, बल्कि पूरी मार्केट का कूड़ा-करकट और गंदगी नहर में फेंकी जा रही थी। इस खबर के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई।
देर रात 1 बजे पहुंचा पानी, खिले किसानों के चेहरे
प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझा और कल रात लगभग 1:00 बजे रजवाह में पानी छोड़ दिया गया। पानी आने से सूरजपुर मखैना समेत आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब किसान समय पर अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।
किसानों ने जताया आभार
इस त्वरित समाधान के बाद क्षेत्र के किसान सत्येंद्र सिंह, दिनेश कुमार राघव, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार पुंडीर, रामेश्वर दयाल और मनीष कुमार लोधी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने Voice of News 24 का आभार जताया। किसानों का कहना है कि उनकी दबी हुई आवाज को मजबूती से उठाने के कारण ही आज प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
निघासन: बुद्ध पूर्णिमा पर कोनहापुरवा में भंडारे का आयोजन, भगवान बुद्ध और बाबा साहब के विचारों पर हुई चर्चाhttps://t.co/PZ4xMpSlfF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 2, 2026






















