सहारनपुर पुलिस ने किया महिला जेबकतरो के गैंग का पर्दाफाश

सहारनपुर

सहारनपुरजनपद के थाना सदर बाजार पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबकतरी करने वाले एक गिरोह की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबकतरी करने वाले एक गिरोह की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10,500 रुपये की नगदी बरामद की गई है।

घटना का विवरण

मामला 30 अप्रैल का है, जब एक पीड़ित की जेब से करीब 50,000 रुपये चोरी हो गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छोटी लाइन के पास एक खंडहर से आरोपियों को दबोच लिया।

बिहार से जुड़ा है गिरोह

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सरस्वती, रूमा, नैना और नंदनी के रूप में हुई है। ये सभी मूल रूप से बिहार (बेगूसराय) की रहने वाली हैं और फिलहाल झुग्गी-झोपड़ियों में रह रही थीं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये महिलाएं भीख मांगने के बहाने बस और रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय रहती थीं और मौका पाकर जेब साफ कर देती थीं।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। साथ ही, आम जनता से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Voice Of News 24