लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर-खीरी जनपद के निघासन तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय जनशक्ति मंच के जिला संयोजक लोकेंद्र कुमार मौर्य को राष्ट्रीय पत्रकार संगठन “ऑल इंडिया संपादक संघ” द्वारा “राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी जनपद के निघासन तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय जनशक्ति मंच के जिला संयोजक लोकेंद्र कुमार मौर्य को राष्ट्रीय पत्रकार संगठन “ऑल इंडिया संपादक संघ” द्वारा “राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया है। साथ ही उन्हें संघ की सदस्यता भी प्रदान की गई है।
सम्मान व सदस्यता विवरण
संघ द्वारा दिनांक 3/04/2026 को जारी मेंबरशिप सर्टिफिकेट संख्या AISS/956/2026 के अनुसार लोकेंद्र कुमार मौर्य, संपादक/पत्रकार “स्वरित आवाज”, लखीमपुर-खीरी को संघ का सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रमाणपत्र पर संघ के पदाधिकारी करन कुमार के हस्ताक्षर हैं।
इसके साथ ही जारी सम्मानपत्र में लोकेंद्र कुमार मौर्य के सतत योगदान, निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनपक्षीय पत्रकारीय लेखन की सराहना की गई है। सम्मानपत्र में उल्लेख है कि “आपके द्वारा निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से आम जन की जनसहभागिता के जागरूक प्रयास, ऑल इंडिया संपादक संघ आपका राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान से सम्मानित करता है। आपकी बुद्धि एवं मार्गदर्शन वर्तमान पीढ़ी के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है।” इस सम्मानपत्र का रजिस्ट्रेशन नंबर 125/2023 है।
ऑल इंडिया संपादक संघ
ऑल इंडिया संपादक संघ का रजिस्ट्रेशन नंबर 121/2023 है। संघ का पंजीकृत कार्यालय 50/11 K.C. डंगो खेड़ा अमौसी कानपुर रोड, लखनऊ में स्थित है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार मौर्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल कुमार हैं।
क्षेत्र में हर्ष
लोकेंद्र कुमार मौर्य को राष्ट्रीय सम्मान व सदस्यता मिलने पर निघासन तहसील क्षेत्र के पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। साथियों का कहना है कि लोकेंद्र लगातार किसान, गरीब व वंचित वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
लोकेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि “यह सम्मान मेरी नहीं, उन सभी आम लोगों की आवाज का सम्मान है जिनकी समस्याओं को मैं कलम के माध्यम से उठाता हूं। संघ की सदस्यता से जनहित की पत्रकारिता को और बल मिलेगा। आगे भी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता जारी रहेगी।”
औरैया: वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर अवधेश कुमार सिंह बने किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष, किसानों में खुशीhttps://t.co/Oowc7UUQB3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 1, 2026






















