महराजगंज: बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस पर सम्मान समारोह, डीएम ने सफाई मित्रों को किया पुरस्कृत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद महराजगंज में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा का पर्व गरिमामय ढंग से मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद महराजगंज में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा का पर्व गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस दोहरे अवसर पर जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा भगवान बुद्ध को नमन करने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता के प्रहरियों यानी ‘सफाई मित्रों’ का भव्य सम्मान किया गया।

महापुरुषों को किया नमन

कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर पार्क से हुई, जहाँ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए उनके सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया गया।

सफाई मित्रों का सम्मान

नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों के कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर और रोगमुक्त बनाए रखने में इन श्रमिकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों—रामलाल, संजय, साजन, हफीजुल्ला, बृजेश, राजकुमार, भरत और विन्द्रेश तिवारी को विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

समारोह में अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, प्रधान लिपिक बैकुंठ नाथ यादव, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ऋषभ दूबे सहित पालिका के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने श्रमिकों के अधिकारों और उनके कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस कार्यक्रम ने न केवल भगवान बुद्ध के शांति संदेश को प्रसारित किया, बल्कि समाज के सबसे निचले पायदान पर काम करने वाले श्रमिकों को गौरवान्वित महसूस कराया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.