महराजगंज: श्रमिक दिवस पर डीएम ने बढ़ाया मजदूरों का मान, स्वास्थ्य शिविर में 72 श्रमिकों की हुई जांच

महराजगंज

महराजगंज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जनपद में सेवा और सम्मान की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जनपद में सेवा और सम्मान की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने न केवल श्रमिकों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया, बल्कि उनके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए आयोजित कार्यक्रमों का नेतृत्व भी किया।

72 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण

नगर के सक्सेना चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विशेष शिविर में कुल 72 महिला और पुरुष श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएमओ डॉ. नवनाद प्रसाद और सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने श्रमिकों को परामर्श दिया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। डीएम ने स्वयं शिविर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि राष्ट्र निर्माता इन श्रमिकों के लिए समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहें।

सफाई मित्रों का सम्मान

स्वास्थ्य शिविर से पूर्व जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने अम्बेडकर पार्क में भगवान बुद्ध और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद नगर पालिका सभागार में आयोजित भव्य समारोह में ‘सफाई मित्रों’ और अन्य कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, प्रधान लिपिक बैकुंठ नाथ यादव सहित स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की स्वच्छता और विकास में श्रमिकों का योगदान सर्वोपरि है और उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.