बढ़नी: इफको ने लगाया मृदा परीक्षण कैंप, 64 किसानों के खेतों की मिट्टी के लिए सैंपल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बढ़नी के अंतर्गत बी पैक्स समिति परसा में बुधवार को इफको द्वारा ‘मृदा परीक्षण अभियान’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बढ़नी के अंतर्गत बी पैक्स समिति परसा में बुधवार को इफको द्वारा ‘मृदा परीक्षण अभियान’ का आयोजन किया गया। समाज सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की सेहत सुधारना और किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के दौरान विशेषज्ञों की देखरेख में क्षेत्र के 64 किसानों के खेतों की मिट्टी के नमूने (सैंपल) लिए गए। इफको के क्षेत्राधिकारी शिशु पाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक दानेदार उर्वरकों के अत्यधिक और असंतुलित प्रयोग से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम हो रही है। उन्होंने इसके विकल्प के तौर पर इफको द्वारा विकसित नैनो उर्वरकों के उपयोग पर जोर दिया, जो न केवल फसलों का उत्पादन बढ़ाते हैं बल्कि पर्यावरण और मिट्टी पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालते।

कार्यक्रम में तरल कंसोर्टिया के लाभ और सब्जियों में लगने वाले कीटों के नियंत्रण के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इफको एमसी के क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार ने अच्छी फसल तैयार करने के गुर सिखाए, साथ ही किसानों को ‘फार्मर रजिस्ट्री’ करवाने के फायदों से अवगत कराया। इस मौके पर कृषि ब्लॉक सहायक राम सेवक, गिरजेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि मृदा परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर खाद का प्रयोग करने से खेती की लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.