बलरामपुर: कांशीराम योजना के 436 आवासों का आवंटन निरस्त, अनियमितता पर DM का कड़ा प्रहार; अब नए सिरे से होंगे आवेदन

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में कांशीराम आवास योजना के तहत आवंटित किए गए घरों में बड़ी धांधली उजागर हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में कांशीराम आवास योजना के तहत आवंटित किए गए घरों में बड़ी धांधली उजागर हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई व्यापक जांच के बाद नगर पालिका परिषद के कुल 436 आवासों का आवंटन रद्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से उन लोगों में हड़कंप मच गया है जो अपात्र होने के बावजूद इन घरों पर कब्जा जमाए हुए थे।

Image

जांच में खुली पोल: कहीं ताले मिले, तो कहीं अवैध कब्जा

प्रशासनिक जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं 234 आवास ऐसे पाए गए जिन पर लंबे समय से ताले लटके हुए थे और कोई भी वहां निवास नहीं कर रहा था।202 आवासों में ऐसे लोग रहते मिले जो मूल आवंटित व्यक्ति नहीं थे, यानी वहां अवैध रूप से कब्जा किया गया था।
इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सभी 436 आवासों का आवंटन निरस्त करने का आदेश जारी किया।

नए आवेदन के लिए 30 अप्रैल से खुलेगी खिड़की

रिक्त हुए इन 436 आवासों के लिए अब पात्र और जरूरतमंद लाभार्थियों को मौका दिया जाएगा। नए आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 10 मई 2026 तक चलेगी।

फॉर्म मिलेगा: जिला नगरीय विकास अभिकरण (DUDA) कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, बलरामपुर।कार्यदिवस में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

यहाँ देख सकते हैं निरस्त आवासों की सूची जिन आवासों का आवंटन रद्द किया गया है, उनकी विस्तृत सूची सार्वजनिक कर दी गई है। इच्छुक नागरिक इन स्थानों पर सूची देख सकते हैं।

नगर पालिका परिषद बलरामपुर का नोटिस बोर्ड।
तहसील बलरामपुर सदर कार्यालय।खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही पारदर्शी तरीके से आवास आवंटित किए जाएंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.