गोरखपुर: रंदौली के पूर्व प्रधान रामजतन त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पाली

गोरखपुर जनपद के पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत रंदौली उर्फ मठिया के पूर्व ग्राम प्रधान रामजतन त्रिपाठी (82 वर्ष) का सोमवार शाम करीब पांच बजे निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत रंदौली उर्फ मठिया के पूर्व ग्राम प्रधान रामजतन त्रिपाठी (82 वर्ष) का सोमवार शाम करीब पांच बजे निधन हो गया। उन्होंने गोरखपुर एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के थे धनी

स्वर्गीय रामजतन त्रिपाठी को उनके मिलनसार और व्यवहार कुशल स्वभाव के लिए जाना जाता था। ग्रामीणों के अनुसार, वे एक अत्यंत लोकप्रिय व्यक्तित्व थे जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। गांव के विकास और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता को आज भी लोग बड़े सम्मान के साथ याद करते हैं।

आमी नदी के तट पर हुआ अंतिम संस्कार

मंगलवार सुबह सनातन धर्मानुसार भरपही स्थित आमी नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके पुत्र आनंद त्रिपाठी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्वर्गीय त्रिपाठी अपने पीछे एक पुत्र और तीन बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

Voice Of News 24